लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा रोड पर बंसीनगर में बाढ़ पीड़ित किसानों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। लगातार छह दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने एक बार फिर अपनी मांगों को उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका निराकरण कराने की मांग की। इस बीच नदी और जंगल के किनारे धरना स्थल होने के कारण किसानों को मगरमच्छों और जंगली जानवरों का खतरा सताने लगा है। ऐसे में किसानों ने आंदोलन जारी रखने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर धरना स्थल बदलने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि मौजूदा धरना स्थल के एक ओर नदी और दूसरी ओर जंगल का क्षेत्र होने के कारण रा...