लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव सेमरई निवासी 14 वर्षीय प्रखर गिरि 29 अक्टूबर से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रखर के पिता हरीश गिरि ने बताया कि उनका बेटा 29 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। गांव और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद थाना हैदराबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अब तक प्रखर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घर से जाते समय प्रखर ने मटमैले रंग की फुल शर्ट नीले रंग की पैंट और पैरों में लाल रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। पिता ने समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि प्रखर के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्त...