Lakhimpur Khiri News: किशोरी को भगा ले जाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने ईसानगर इलाके के एक युवक पर बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि 26 जुलाई की शाम उसकी 17 वर्षीय बहन को ईसानगर थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी इन्द्रेश उर्फ छोटू बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी को भगाने की घटना में एक महिला सहित दो और लोगों के भी शामिल होने की बात कही गई है। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर युवती को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.