Lakhimpur Khiri News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में तीन पर रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक समेत तीन लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने गांव निवासी लवकुश, श्रवण और गोले पुत्र शंभू निवासी सिंधौना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.