Lakhimpur Khiri News: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। थाना क्षेत्र के ऐली गांव में सोमवार रात चोरों ने किराने की एक दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी समेत करीब अस्सी हजार रुपए का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल की। ऐली बाजार में बीर बाबा स्थान के पास निघासन कोतवाली के रकेहटी निवासी नंदलाल की किराने की दुकान है। नंदलाल ने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद कर घर जाते समय उसने गल्ले में करीब पंद्रह हजार रुपए रखे थे। मंगलवार सुबह दुकान जाने पर ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। गल्ले में रखी नकदी सहित करीब अस्सी हजार रुपए का सामान गायब था। नंदलाल की सूचना पर एसओ दिलीप चौबे ने वहां जाकर दुकानदार से जानकारी लेते हुए अन्य लोगों से पूछताछ की। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.