लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: वरिष्ठ कवि, समीक्षक व साहित्यकार शत्रुघ्न लाल वर्मा सार्थक की पुण्यतिथि बेहजम रोड पर काव्य गोष्ठी के रूप में संपन्न हुई। अध्यक्षता कर रहे वाई डी कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर प्रहलाद राम वर्मा ने उनकी रचनाओं का जिक्र किया। लघुकथाकार सुरेश सौरभ, कहानीकार वेद प्रकाश वर्मा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.आदित्य रंजन ने सार्थक के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्रृंगार के कवि श्याम किशोर बेचैन, मंच संचालक उत्तम पाण्डेय, पवन तारा, डॉ. मृदुल शुक्ला मृदु ,अमन पांडे, हास्य कवि विशेष शर्मा, यथार्थवादी कवि हरेंद्र वर्मा, सुखदेव मिश्र, कवि एवं शायर डॉ.शफी सीतापुरी, सत्य प्रकाश शिक्षक, अजय कुमार वर्मा ने विचारों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिक्रमा प्रसाद, विकास सहाय , मानसिंह वर्मा,सतीश कुमा...