Lakhimpur Khiri News: कार ने मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। लखीमपुर -शारदा नगर मार्ग पर अचाकापुर मंदिर के पास मोड़ पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा । पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। बसहामाफी निवासी इरशाद खां (50) अपने पुत्र एजाज (24) और नाजिम (21) के साथ शनिवार सुबह रोज की तरह बाइक से लखीमपुर मजदूरी करने जा रहे थे। बाइक एजाज चला रहा था। जैसे ही तीनों लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर अचाकापुर मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से तीनों को उपचार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.