लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: दुधवा रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ राम प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर तमाम लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस इंस्पेक्टर ने उनको कार्रवाई की जानकारी देकर मामला शांत किया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हादसे के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दिवंगत का अंतिम संस्कार करने से इनकार, हंगामा आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मृतक के प...