लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने सम्पूर्णानगर थाने में तहरीर देकर नामजद कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही दुर्घटना से तीन-चार दिन पहले हुए 12 सौ रुपये के लेन-देन के विवाद और कथित धमकी की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने बामनगर में हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्राम सेमरी निवासी राजेन्द्र पुत्र बेनी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुनील कुमार 14 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे बाइक से सेमरी चौराहा होते हुए महंगापुर की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मारुति ऑल्टो कार के चालक हर्मन सिंह ने कथित रूप से गलत साइड से आकर सुनील की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तहरीर के अनुसार टक्कर के...