लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक कर रहे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ुआ निवासी लियाकत पुत्र सफल (47) मंगलवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर त्रिकौलिया पेट्रोल पंप के पास अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...