Lakhimpur Khiri News: कार की टक्कर से मवेशी की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के दुधवा रोड पर स्थित सफल हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार एक कार ने एक भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी भैंस मालिक राधेश्याम यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की शाम 7 बजे अपनी भैंस को चराकर घर वापस ले जा रहा था। तभी दुधवा की तरफ एक तेज रफ्तार कार से आ रहे कुछ युवको ने भैंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पलिया-दुधवा रोड पर आए दिन तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन फर्राटा भरते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.