Lakhimpur Khiri News: कार की टक्कर से पिता की मौत, युवक घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज बाईपास पर सोमवार को कार और बाइक की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जमुनिया रना गांव निवासी सतेंद्र तिवारी (45) पुत्र रामचंद्र सोमवार को अपने बेटे चमन के साथ बाइक से मैगलगंज बाइपास के पास स्थित गन्ना समिति में आवश्यक कार्य से आए थे। काम निपटाने के बाद जैसे ही दोनों बाइक लेकर बाइपास पर पहुंचे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार के नीचे फंसकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में सतेंद्र और चमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.