Lakhimpur Khiri News: कार्तिक मेले को जाने का रास्ता बदहाल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां और बदहाल रास्ता Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। स्थानीय कस्बे से लगभग चार किलोमीटर दूर आदि गंगा गोमती के तट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला को एक सप्ताह का ही समय शेष है। पर अभी तक जिम्मेदारों की ओर से स्नान घाट व मेला स्थल पर की जाने वाली मेला पूर्व की तैयारियां शून्य हैं। स्नान के लिए गोमती घाट व मेला स्थल तक जाने वाला रास्ता बदहाल है। रास्ते में मुख्य सड़क से गोमती तट व मेले वाली बगिया तक जाने के लिए लगभग चार सौ मीटर कच्चा रास्ता व मेला स्थल कीचड़ और जलभराव की चपेट में है। बदहाल रास्ते और मेला स्थल पर जलभराव होने से श्रद्धालुओ सहित दुकानदारों का वहां तक पहुंच पाना बेहद कठिन है। दरअसल क्षेत्र के इमलिया व नकटी गांव की सीमा के पास वाली बगिया में सदियों से कार्तिक पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.