Lakhimpur Khiri News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए घाट सजकर तैयार
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। धौरहरा तहसील क्षेत्र में ईसानगर के पास सरयू नदी के रेतीले मैदान में हलचल परवान चढ़ चुकी है। मेले के आकर्षण विभिन्न प्रकार के झूले और खिलौनों की दुकानें गुलजार होने के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला ऐतिहासिक घाट पर का मेला सजकर तैयार है। साल भर इलाकाई लोगों के लिए इंतजार और तैयारी कराने वाला मेला आज से शुरू हो जाएगा। गंगा स्नान के मौके पर एक अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख लोग मंगलवार को पवित्र सरयू नदी में स्नान करेंगे। खीरी के तराई में महाकुम्भ सरीखा ऐतिहासिक घाट पर का मेला अभिलेखों में ठुठवा मेला के नाम से जाना जाता है। मेले की शुरुआत तो करीब चार सौ साल पहले हुई थी पर मेले का उत्साह लोगों में लगातार बढ़ता रहा है। हर आने वाले साल में भीड़ का आंकड़ा पिछला रिकॉर्ड तोड़ता है। नदी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.