लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धौरहरा क्षेत्र के जालिम नगर पुल स्थित सरयू घाट और मैगलगंज के जतनगंज पुल स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर सुबह से ही आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। धौरहरा में जालिम नगर पुल के समीप लगने वाला ऐतिहासिक 'ठूठवा मेला' पूरे गांजर क्षेत्र की पहचान माना जाता है। यहां सरयू नदी में स्नान के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। प्रशासन द्वारा नदी किनारे सुरक्षित स्नान घाटों का निर्माण कराया गया है, जिसमें महिलाओं के स्नान के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: कार्तिक पूर्णिमा: सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी मेला परिसर में विभिन्न राजनी...