Lakhimpur Khiri News: काफी समय से फरार चल रहे 10 वारंटी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश मौर्य ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद ये अभियुक्त काफी समय से पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर चालान भेज दिया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विजय निवासी शंकरपुर, सुमित निवासी खरेटा, सरोज निवासी खैरथल, संजीव कुमार निवासी सुआबोझ, अजय सिंह निवासी सुआवोझ, मियां शाह निवासी कुकरा टाउन, महेंद्र कुमार निवासी गंगापुर, अमरेश कुमार निवासी गंगापुर, तीर्थ निवासी गंगापुर तथा श्रीकृष्ण निवासी गंगापुर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.