Lakhimpur Khiri News: कान्हा के स्वागत को पलक-पांवड़े बिछाए, बाजारों में रौनक
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हर तरफ अपार उत्साह और उल्लास का माहौल है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति की बयार बह रही है। मंदिरों और घरों में बाल गोपाल के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजार, मेला मैदान, मेन रोड और संकटा देवी मार्ग पर सुबह से ही रौनक देखने को मिली। दुकानों पर लड्डू गोपाल के आकर्षक झूले, जरी व मोतियों से सजी पोशाकें, मुकुट और बांसुरी खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दुकानदारों के अनुसार, इस बार पीतल के लड्डू गोपाल और हाथ से नक्काशी किए गए लकड़ी व धातु के झूलों की जबरदस्त मांग है。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.