लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजौरिया फार्म निवासी अमृतपाल सिंह ने एसडीएम डॉ अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुश्तैनी जमीन के नामांतरण के एवज में उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई और मना करने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनकी दादी सोहन कौर का निधन वर्ष 2007 में हो गया था। इसके बाद अधिकांश कृषि भूमि का नामांतरण वारिसों के नाम हो गया था, लेकिन गाटा संख्या 351 का नामांतरण छूट गया था। इसके लिए जब उन्होंने दोबारा आवेदन किया, तो संबंधित लेखपाल और कानूनगो ने अवैध धनराशि की मांग की। पीड़ित ने एसडीएम से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और साक्ष्यों...