Lakhimpur Khiri News: कानपुर से घर लौटते समय लापता हुआ युवक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा तहसील क्षेत्र के कस्बा ईसानगर निवासी 23 वर्षीय राहुल मिश्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। कानपुर से अपने घर ईसानगर लौटने के लिए निकला राहुल 27 दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा है। राहुल के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे हर दिन उसके सकुशल लौटने की आस लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार राहुल मिश्रा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कानपुर स्थित सूर्या नमकीन फैक्ट्री में नौकरी करता था। निर्धारित समय पर वह कानपुर से अपने घर ईसानगर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क परिवार से टूट गया। इसके बाद से न तो वह घर पहुंचा और न ही उसका मोबाइल फोन चालू मिला। काफी खोजबीन के बावजूद उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.