लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कांवड़ यात्रा आयोजकों तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय बनाकर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था का विषय है, इसलिए सभी लोग अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखें। डीजे पर किसी भी धर्म, समुदाय अथवा व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने वाले गीत नहीं बजाए जाएं। केवल भक्ति एवं धार्मिक माहौल के अनुरूप गीतों का ही प्रसारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांवड़िए पूरी सड़क पर फैलकर न चल...