लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: सावन माह की शुरुआत मे ही महेशपुर मे लगा मेन ट्रांसफार्मर फुका पड़ा है। जिसके चलते गांव सहित मुख्य तिराहे पर अंधेरा छाया हुआ। ट्रांसफार्मर खराब की सूचना देने के लिये अधिकारियों को फोन लगाया तो किसी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। महेशपुर मे बिजली की सप्लाई विधुत उप केंद्र हैदराबाद से की जाती है। एक ट्रांसफार्मर महेशपुर मे मेन रोड पर रखा है। यह ट्रांसफार्मर रात से फुक गया और महेशपुर मे मेन तिराहे सहित अंधेरा छा गया है। गौरतलब है कि सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। सावन माह मे हजारों श्रद्धालु रोज गोला मंदिर दर्शन करने के लिये जाते है और इसी तिराहे पर रुककर विश्राम करते है। ध्यान रहे कि बारिश होने के कारण जहरीले सांप भी बाहर आ जाते है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीओ और जेई को मोबाइल पर देनी चाही...