Lakhimpur Khiri News: कांवड़ यात्रा में बिगड़ी नौ वर्षीय बच्ची की तबीयत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। थाना फरधान क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी रामगोपाल गिरि की नौ वर्षीय पुत्री कोमल अपनी दादी विमला के साथ सरयू नदी शारदानगर से गोला शिवमंदिर कांवड़ लेकर आ रही थी। जत्थे के साथ यात्रा के दौरान रास्ते में अचानक कोमल की तबीयत बिगड़ गई।साथ चल रहे कांवड़ियों ने तत्काल केशवापुर स्थित अस्थायी पुलिस चौकी पर तैनात अरविंद कुमार फौजी से मदद मांगी। अरविंद कुमार ने बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से बच्ची कोमल और उसकी दादी विमला को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां बच्ची को भर्ती कर उपचार कराया गया। कस्बावासियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद के लिए अरविंद कुमार फौजी हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी तरह के सेवाभावी कार्यों को देखते हुए विभाग ने उन्हें लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.