लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार को एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और सुगम आवागमन के लिए लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट व बैरियर प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण किया। एसएसपी ने लखीमपुर-सिसैया-जालिमनगर, लखीमपुर-शारदानगर-ढखेरवा, लखीमपुर- फरधान -गोला, गोला-हैदराबाद-गोमती मोड़-मोहम्मदी, मोहम्मदी-अमीरनगर-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-शिवाला मोड़-कस्ता, कस्ता- बेहजम-ओयल तथा ओयल-लखीमपुर मार्ग का निरीक्षण किया। जहां ड्यूटी में कमियां मिलीं, वहां संबंधित सीओ व थाना प्रभारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था, डायवर्जन और बैरिकेडिंग की ...