लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। खीरी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर फेंके गए। पथराव से एक कांवड़िये के सिर पर लगा और उसे चोट आई। बाकी जत्थे में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल के सिर पर पट्टी बंधी गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्थर एक विक्षिप्त युवक ने फेंक दिया था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया है। सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों का एक जत्था जलाभिषेक करने लिलौटीनाथ मंदिर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया जत्था जब खीरी थाना क्षेत्र के जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा, तभी उसके ऊपर किसी न...