लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के नाम से विख्यात प्रसिद्ध तीर्थस्थल गोला गोकर्णनाथ के पवित्र सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों की निर्बाध चिकित्सा सेवा के लिए एक अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा रथ की शुरू की गई है। रविवार शाम को स्पेशलिटी एम्बुलेंस को क्षेत्र के वरिष्ठ अर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चिकित्सा सेवा रथ मेले के दौरान कांवड़ मार्ग पर निरंतर मुस्तैद रहेगी, ताकि लंबी पदयात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु या कांवड़िये को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल इलाज मिल सके। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सावन का पहला सोमवार आज, रूट प्लान देखकर निकलें घर सेचिकित्सा सेवा...