Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों का फूल-मालाओं से किया स्वागत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ग्राम पंचायत गोला देहात के मजरा बहेरा में गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने कांवड़ियों का स्वागत कर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।इस दौरान वारिस अली अंसारी ने कहाकि एक ओर हज और उमराह के लिए जाने वाले लोगों का स्वागत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रा पर जा रहे हिंदू भाइयों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेम भाईचारा और एक दूसरे की आस्था का सम्मान ही गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है। कांवड़ियों ने स्वागत को आभार जताया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आपसी सौहार्द के साथ निकाले जुलूस और कांवड़ यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.