Lakhimpur Khiri News: कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली श्रीराम की बारात का हुआ स्वागत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। कस्बे के रामलीला मेले में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकली। आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकली बारात में रथ, घोड़ों तथा बग्घियों पर सवार बाराती शामिल हुए। कस्बे की प्रमुख सड़कों से गुजरी बारात का कई जगह स्वागत किया गया। पुरानी चुंगी चौकी से शुरू होकर यह बारात बस स्टाप, बाजार और भेड़ौरा मोहल्ला होते हुए कस्बे के प्रमुख रास्तों से गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। बारात वापस मेला मैदान पहुंचने के बाद वहां सीता-राम का विवाह हुआ। ऋषि विश्वामित्र और महर्षि वशिष्ठ की उपस्थिति में पुरोहितों ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। राजा जनक ने कन्यादान किया। विवाह का मंचन देखने मेला मैदान में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.