Lakhimpur Khiri News: कस्ता-गोला मार्ग पर गिरा पेड़, लगा जाम
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: व्यस्ततम राजमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। पिछले सप्ताह दो दिन लगातार पेड़ गिरने से राहगीरों को परेशानी हुई, वहीं मंगलवार सुबह फिर से पेड़ गिरने से मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। कस्ता-गोला मार्ग पर उमरपुर गांव के पास स्थित देवस्थान के पास शीशम का एक पेड़ अचानक सड़क पर भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों तक यातायात ठप रहने के कारण दैनिक यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बाइक चालक किसी न किसी तरह से निकलने में कामयाब रहे, लेकिन चारपहिया व बस ट्रक के लिए समस्या बनी रही। गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में लोग अन्य वापस होकर अन्य मार्गों से गए।स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.