Lakhimpur Khiri News: कसावल पंचायत भवन से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ थाना क्षेत्र में कसावल के लोकईपुरवा गांव के पास बने पंचायत भवन में रात के समय अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए। चोर वहां रखी एलसीडी, सीपीयू, माउस, कैमरा, रिसीवर और रेनगेज बैटरी आदि उपकरण चुरा ले गए। इसकी जानकारी होने पर पंचायत सहायक रूपेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पंचायत सचिव राममिलन ने बताया कि पंचायत भवन में रखे इलेक्ट्रानिक सामान चोरी हुआ था। इसकी सूचना पढुआ थाने में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.