लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। शहर के दशहरा मेला मंच पर बुधवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। शाम को शुरू कवि सम्मेलन में रात भर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरी। पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ और सम्मान मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, विशिष्ट अतिथि सीडीओ योगानंद पांडेय व ईओ संजय कुमार ने दीप जलाकर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। संचालन साहित्यकार राममोहन गुप्त अमर ने किया। इस दौरान एडवोकेट मथुरा प्रसाद अवस्थी, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. राधा रमण मिश्रा, कवि सुरेश सौरभ, डॉ. स्वाति पांडेय व कीर्ति गुप्ता को साहित्य व समाजसेवा में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कवियों ने बांधा समां, काव्य संग्रह का वि...