लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। दाउदपुर बाजार में 'एक शाम शहीदों के नाम' से एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में शहीदों को नमन करने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वर्गीय भरत तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज अवस्थी और आयोजक संदीप कटियार 'ताम्रध्वज' ने उपस्थित कवियों और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। संध्या तिवारी की सरस्वती वंदना के साथ कविताओं का दौर शुरू हुआ। शाहजहांपुर से आए विवेक ठाकुर ने जय हो संविधान... भेज रही सरकार खड़ंजा का जाता प्रधान सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Mau News: कैंडिल जलाकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, किया नमन अतुल मधु...