लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल तीन नवंबर को लखनऊ में मंडलायुक्त कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा के निर्देश पर होने वाले इस आंदोलन में जिले से जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी, चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराना, बाढ़ और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाना और सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित कराना शामिल है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गन्ना मूल्य घोषित कर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग संगठन का कहना ...