Lakhimpur Khiri News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। जेबीगंज कस्बे के समीप हरनखुदा टीला बाबा स्थान पर सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कोटरा से जंगबहादुरगंज तक निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के बीच निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में कोटरा और आसपास के गांवों की महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उदयपुर स्थित शारदा नहर पहुंचीं। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे और भजन गाते हुए हरनखुदा टीला बाबा स्थान पहुंचे, जहां कलश स्थापित किए गए। आयोजन समिति के अनुसार, 12 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन दो सत्रों में कथा होगी। दोपहर एक से शाम चार बजे और रात आठ से 10:30 बजे तक श्रद्धालु कथा का श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.