लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मां मंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर मंगला देवी महोत्सव का शुभारंभ आज रविवार 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। महोत्सव में मढ़िया घाट, मैगलगंज के कथावाचक राजीव द्विवेदी जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत 11 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। वहीं सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक देवी भगवती पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को दोपहर एक बजे पूर्णाहुति और शाम छह बजे समापन होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: श्री साईनाथ देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि उत्सव यह भी पढ़ें- शा...