Lakhimpur Khiri News: कलक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लहराता रहा युवक, वीडियो वायरल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को एक युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार दोपहर एक फरियादी अपनी मां के साथ डीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंचा था। युवक अपनी मां के साथ जमीन के विवाद को लेकर अर्जी देने पहुंचा था। इसके बाद अचानक कुल्हाड़ी लहराने लगा। इससे परिसर में हड़कंप मच गया, सुरक्षाकर्मी भी उसकी ओर दौड़ पड़े। कुछ देर तक हंगामा करने के बाद युवक वहां से चला गया। कलक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लहराते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस बता रही युवक मानसिक रूप से बीमार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.