लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: गुरुवार की दोपहर में डीएम से फरियाद लेकर पहुंचा एक युवक कलक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लहराने लगा। यह देख कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गई। युवक किसी जमीन के विवाद को लेकर परेशान है। युवक का कहना था कि थाने में कई बार चक्कर लगाए पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। युवक के साथ उसकी मां भी डीएम आफिस पहुंची थी। युवक का कुल्हाड़ी लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निघासन तहसील के सिंगाही थाना के भैरमपुर गांव में रहने वाला राम सिंह गुरुवार को अपनी मां के साथ डीएम आफिस पहुंचा। शिकायती पत्र देकर बताया कि जिस जमीन पर करीब 20 साल से कूड़ा डाल रहा है, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कलक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लहराता रहा युवक, वीडियो वायरल पूर्व प्रध...