Lakhimpur Khiri News: कर्मचारी दिवस 14 को, दर्ज कराएं शिकायत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: कर्मचारियों की विभाग से सम्बंधित शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शुरू किए गए कर्मचारी दिवस का आयोजन 14 अगस्त को विकास भवन सभागार में किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि दोपहर बारह बजे से कर्मचारियों की सेवा सम्बंधी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रीवांस बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी एसीपी, पदोन्नति, वेतन निर्धारण, वेतन वृद्धि, बाधित वेतन, मेडिकल क्लेम, जीपीएफ क्लेम, जीपीएफ पासबुक, सेवापुस्तिका, प्रान नम्बर आवंटन सम्बंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी कर्मचारी को अपनी सेवा से संबंधित कोई समस्या हो तो अपनी समस्या के समाधान को अभिलेखों सहित उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.