लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होते ही कटान का कहर तेज हो गया है। गोला विधानसभा क्षेत्र के बंझेड़ा गांव के किनारे ग्रामीणों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई परियोजना अब खुद शारदा की चपेट में आ गई है। बीती रात नदी के बढ़े दबाव के चलते परियोजना का करीब 40 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीणों में गांव पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्षों में शारदा के गांव की ओर बढ़ते रुख को देखते हुए करीब 700 मीटर लंबी परियोजना का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य बंझेड़ा गांव और आसपास की आबादी को कटान से सुरक्षित रखना था। लेकिन पिछले वर्ष भी नदी के तेज दबाव में इसका करीब 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद कमजोर हिस्सो...