लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद संवाददाता। यह भी पढ़ें- करंट से बालिका की मौत में दो की सेवा समाप्त, एक सस्पेंड औरंगाबाद क्षेत्र के खूंटी बुजुर्ग गांव में सड़क पर टूटकर गिरे एलटी लाइन के तार में उतरे करंट से सात वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की है। इस मामले में एसएसओ और लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई। जबकि जेई को निलंबित कर दिया गया है।मृत्यु का कारण ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10 बजे सालिकराम के मकान के सामने एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। इसकी सूचना संविदा लाइनमैन श्याम सिंह को दी गई। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई गई और न ही मौके पर पहुंचकर टूटे तार को हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे दोबारा सूचना देने ...