Lakhimpur Khiri News: करंट की चपेट में आई युवती का दूसरे दिन हुआ अंतिम संस्कार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के दुबहा नयापुरवा गांव में सोमवार तड़के खेत के किनारे लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाली प्रियांशी का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों और नाते-रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में दो माह बाद बेटी की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां मातम पसरा था। प्रियांशी सोमवार तड़के शौच के लिए घर से निकली थी। खेत के किनारे लगे तारों में करंट दौड़ रहा था। इसी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रियांशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.