Lakhimpur Khiri News: कमरे में मृत मिला कर्मचारी, सनसनी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था एनसीसी में कार्यरत कर्मचारी का शव किराये के कमरे में मिला। वह कमरे में अकेले रहता था। सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और फोन न उठाने पर साथी कर्मचारी उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंध्र प्रदेश निवासी वैंकटा रमण के पुत्र श्रीधर करीब पांच वर्षों से जल जीवन मिशन के तहत काम कर रही कार्यदायी संस्था एनसीसी में कर्मचारी थे। नौकरी लगने के बाद से वह लखीमपुर में ही रहकर कंपनी का काम कर रहे थे। वह आवास विकास कॉलोनी में गुरुवचन गुलाटी के मकान में किराये पर अकेले रहते थे। बताया जाता कि श्रीधर रोजाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.