Lakhimpur Khiri News: कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय रूबी देवी पत्नी अनीत भार्गव का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताते हैं कि रूबी देवी घरेलू विवाद के चलते परेशान रहती थी। उसका पति शराब का आदी है, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलते ही मितौली थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.