लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: अलीगंज। मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में संत असंग देव जी महाराज के जन्मोत्सव के दूसरे दिन उनके प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संत असंग देव जी महाराज ने अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बहू-बेटियों बुजुर्गों परिवार और राजनेताओं के लिए संदेश देते हुए संस्कार सदाचार त्याग मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। संत असंग देव जी महाराज ने बहू बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि आज की बेटी ही कल बहू मां और सास का रूप धारण करती है। इसलिए बेटियों को महान संस्कारी चरित्रवान और सभ्य बनना चाहिए। फैशन और दिखावे के पीछे भागने के बजाय अपने संस्कारों मर्यादाओं और अच्छे आचरण को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्याग चरित्र और संस्कार ही नारी के वास्त...