Lakhimpur Khiri News: कबड्डी टूर्नामेंट में खैरीगढ़ बी ने जीता पहला मुकाबला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। कस्बे में वामन द्वादशी महोत्सव के मौके पर आयोजित होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। एसओ राजबहादुर सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद टॉस कराकर पहले मुकाबले की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला रुद्रपुर (उत्तराखंड) और खैरीगढ़ बी टीम के बीच हुआ। खैरीगढ़ बी ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 55 अंक हासिल किए, जबकि रुद्रपुर की टीम 24 अंक ही बना सकी। खैरीगढ़ बी ने 31 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कस्बे में बामन द्वादशी महोत्सव पिछले 92 वर्षों से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता कराने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। उद्घाटन के मौके पर पूर्व च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.