Lakhimpur Khiri News: कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवराज दत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालिका दौड़ में खागी ओयल की सपना सिंह ने प्रथम, ज्ञान सिंह पुरवा की आरुषि सिंह ने द्वितीय तथा भगवतीपुर की आराध्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में खागी ओयल के आदित्य कुमार प्रथम, बरतेर के अविरल द्वितीय और मढ़िया के रोमिष तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में मड़राही की शिवांगी प्रथम, खागी ओयल की सपना सिंह द्वितीय और मढ़िया की मनीषा तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ब्लाक प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, अब जिला स्तर की तैयारी बालक वर्ग में ज्ञान सिंह पुरवा के सुमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.