Lakhimpur Khiri News: कफारा सोलर प्लांट से कॉपर केबिल चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव में स्थित ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड के सौर ऊर्जा संयंत्र से अज्ञात चोर करीब 40 मीटर कॉपर का तार काटकर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कंपनी के सुरक्षा सलाहकार ने धौरहरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के सुरक्षा सलाहकार/सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सुरेश दत्त मिश्र की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक कफारा स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र से मोबाइल टावर और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। प्लांट पर मनोज यादव के साथ शुभम यादव कार्यरत हैं। एक और कर्मचारी शिवम वाजपेयी भी प्लांट पर आते-जाते रहते हैं। तहरीर के अनुसार शिवम वाजपेयी को शुभम यादव ने सूचना दी कि प्लांट में कुछ अज्ञात लोग घुस आए हैं। इसके बाद शुभम ने अपने घर सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.