लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड। कफारा में चल रहे दशहरा मेले में रामलीला के दौरान लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रावण के जन्म की पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय दर्शक पहुंचे। देर रात तक मेला परिसर में लोगों की चहल-पहल बनी रही। मेले के शुभारंभ के अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रधान नरेंद्र वर्मा का स्वागत किया। इस दौरान मेले के आयोजन को क्षेत्र की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कफारा के रामलीला मेले का किया शुभारंभ वक्ताओं ने कहा कि रामलीला और दशहरा जैसे आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति एवं मर...