लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के दतेली खुर्द गांव में शुक्रवार शाम को कद्दू तोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में 10 वर्षीय बालक आसिफ और उसकी मां रेशमा घायल हो गए है। बालक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेशमा को भी जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता रेशमा ने बताया कि गांव के रहने वाले कलाहू, उसके बेटे आसिफ को कद्दू तोड़ने की बात को लेकर मार रहे थे। बेटे को बचाने के लिए वह मौके पर पहुंची। आरोप है कलाहू पक्ष के अंकित और मधु ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश पाठक सीएचसी पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों के अनुसार, बालक के सिर में गंभीर चोट होने की ...