Lakhimpur Khiri News: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गुरुद्वारा गेट नंबर-दो के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर ने कुत्ते को जकड़ लिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन चौकी परसपुर को दी। सूचना मिलते ही वन चौकी इंचार्ज सधन लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत और सावधानी के बाद अजगर को काबू में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.