Lakhimpur Khiri News: कठिना मोड़ पर पलटी पिकअप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। मोहम्मदी कोतवाली की चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर एक फ्रीजर पिकप असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद किसी तरह चालक ने निकल कर जान बचाई। हादसा बुधवार की सबेरे लगभग छह बजे के करीब हुआ। चालक वसी अहमद निवासी लखीमपुर फ्रीजर पिकअप में आइसक्रीम भरकर शाहजहांपुर से लखीमपुर की ओर आ रहा थे। जैसे ही यह पिकअप चौकी रेहरिया के अंतर्गत महेशपुर जंगल के कठिना नदी पुल के पास के मोड़ पर पहुंचा ही था कि असंतुलित होकर पलट गया। किसी तरह चालक वसी अहमद ने निकल कर जान बचाई। चालक को हल्की चोट आईं और किसी तरह चालक ने बाहर निकल कर जान बचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.